कवर्धा सकल जैन समाज द्वारा कलेक्टर को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

कवर्धा :- सकल जैन समाज द्वारा झारखंड में स्थित सम्मेद शिखर तीर्थ जहां की जैनों के 24 तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकरों ने तप करते हुए निर्वाण प्राप्त किया तथा हजारों साधु साध्वी तप करते हुए देव गति को प्राप्त हुए ऐसी पावन पुण्यभूमि को झारखंड सरकार की अनुशंसा पर केंद्र सरकार द्वारा साफ्ट पर्यटन क्षेत्र घोषित करने का विरोध करते हुए मौन रैली का आयोजन किया गया । जैन समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे पहुंचे सभी रैली की शक्ल में कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री , केंद्रीय वन मंत्री, झारखंड के मुख्यमंत्री तथा झारखंड के राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन सौंपा तथा मांग की कि उपरोक्त तीर्थ की पवित्रता बनाए रखने सॉफ्ट टूरिज्म क्षेत्र से उपरोक्त क्षेत्र को हटाया जाए एवं तीर्थ क्षेत्र घोषित किया जाए जिससे तीर्थ क्षेत्र की पवित्रता बरकरार रह सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *