पत्रकार व आरटीआई कार्यकर्ता विवेक चौबे उर्फ मनीष चौबे के गुमशुदगी ने करीबी लोगों के साथ ही पुलिस को भी हिला कर रख दिया है,40 दिनों बाद भी विवेक चौबे का किसी तरह कोई सुराग नही, पुलिस द्वारा टीम गठित कर पता लगाने का कर रही प्रयास
कवर्धा :- 12 नवंबर दोपहर को विवेक चौबे अपनी माँ को जंगल क्षेत्र जाने की बात कहकर घर से निकला है,,मगर आज 40 दिन पूरे होने को है मगर विवेक चौबे का किसी तरह कोई सूचना नही मिल पा रहा है जिसके चलते विवेक चौबे के परिवार वाले काफी परेशान है वहीं विवेक चौबे के परिवार में बूढ़ी माँ के साथ एक बहन है जिनकी शादी हो चुकी है वह भी अपने छोटे भाई की गुमशुदगी की सूचना पाकर अपने भाई के घर आकर अपने भाई विवेक को पुलिस के साथ ढूढने का प्रयास कर रही है,,मगर आज 40 दिनों बीत जाने के बाद भी अभी तक विवेक चौबे का किसी तरह कोई सूचना या सुराग पुलिस को नही मिल पाया है ।
