बड़ी खबर :- पुलिस माओवादियों के बीच मुठभेड़, डीवीसी सहित दो माओवादियों के मारे जाने की खबर, महाराष्ट्र और बीजापुर डीआरजी की संयुक्त कार्यवाही
बीजापुर :- छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर नक्सलियों के साथ बड़ी मुठभेड़. मुठभेड़ में एक महिला DVC कमांडर समेत दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर. नेशनल पार्क एरिया के टेकामेटा इलाके में मुठभेड़ की है खबर. छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान चल रही है नक्सलियों से मुठभेड़. महाराष्ट्र की सी- 60 कमांडो और बीजापुर के DRG की टीम ने चलाया था संयुक्त ऑपरेशन. मुठभेड़ अब भी है जारी, मारे गए नक्सलियों के शव के साथ ऑटोमेटिक रायफल बरामद किए जाने की खबर. आधिकारिक पुष्टि नही, सूत्रों के हवाले से खबर
