एसआईआर ऑब्जर्वर रेखचंद जैन जुटे मिशन में
बकावंड। एसआईआर प्रक्रिया के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने बस्तर जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बकावंड के भवन में कांग्रेस नेताओं की विशेष बैठक ली। बैठक में ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, वरिष्ठ नेता जानकीराम सेठिया, बकावंड ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम बिसाई, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करपवांड अध्यक्ष सोनाधर बघेल, हेमू उपाध्याय, परमजीत जसवाल वरिष्ठ कांग्रसी और बीएलए उपस्थित थे। श्री जैन ने सभी बीएलए को मतदाता गहन पुनिरीक्षण कार्य में अपने क्षेत्रों में आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के लिए कहा। किया। उल्लेखनीय है कि एसआईआर के लिए एआईसीसी द्वारा बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर रेखचंद जैन लगातार ब्लॉकवार बैठकें ले रहे हैं।
