भैरमगढ़ ब्लॉक के पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री रामसिंग पैयगर अपने साथियों संग थामा कांग्रेस का हाथ
बीजापुर :- सोमवार 26 दिसम्बर को जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के कट्टर भाजपा समर्थक और भैरमगढ़ ब्लॉक के पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री रामसिंग पैयगर अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल और क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में विधिवत प्रवेश किए है। विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा से कांग्रेस प्रवेश करने वालों को पुष्पहार और कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर शुभकामनाएँ दी और कांग्रेस पार्टी में विधिवत प्रवेश कराया है।

भैरमगढ़ ब्लॉक के पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री रामसिंग पैयगर के साथ भाजपा से कांग्रेस पार्टी प्रवेश करने वालों में राजू राम वेट्टी, लक्षमण वेट्टी, सामनाथ सुरोखिया, टिनकेश्वर पैयगर, लालसाय वेट्टी, लखमू राम वेट्टी, शिववती पैयगर, विजय वेट्टी और राजेश वेट्टी प्रमुख रूप से शामिल है।
इस दौरान ज़िला पंचायत सदस्य एवं पीसीसी सदस्य पार्वती कश्यप, भैरमगढ़ जनपद अध्यक्ष दशरथ कुंजाम, नगरपंचायत अध्यक्ष सुखमती माँझी, ज़िला मंडी सदस्य मनधर नाग, कांग्रेस पार्टी के ज़िला महामंत्री सुखदेव नाग, गोपाल मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि अभिषेक सिंह, ज़िला कांग्रेस आईटी सेल के नेता मोहित चौहान, गोपी गुप्ता, रूपचंद्र बोगामी, रतन कश्यप, दसरू कश्यप और राम बोगामी के अलावा कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
