सीपीआई ने 97 वां स्थापना दिवस बड़े धूम धाम से मनाया

बीजापुर – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का इतिहास देश में काफ़ी संघर्षपूर्ण रहा है। 26 दिसंबर कम्युनिस्टों के लिए अति महत्वपूर्ण दिन होता है। पूरे देश में आज पार्टी का, 97वा स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जहां पर बीजापुर के पार्टी नेताओं ने भी पार्टी का स्थापना दिवस कार्यकर्ता, बुजुर्ग, महिला बच्चों को मुंह मीठा कर मनाया।

वहीं सभी कार्यकर्ताओं ने देश में किसान, मज़दूर, आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग पर हो रहे शोषण, अत्याचार, भेदभाव को लेकर गहरा चिंता जताते हुए मौजूदा पूंजीवादी नीतियों वाले कार्पोरेट परस्त सरकारों के खिलाफ़ कैसे एक नवजनवादी क्रांति का उदय किया जाए और इन पूंजीवादी शोषकों को मात दिया जाए पर चिंतन किया।
वहीं सीपीआई जिलासचिव कमलेश झाड़ी ने भी सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी को पार्टी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। सभी कार्यकर्ताओं ने लाल सलाम के नारों के साथ एकता और विश्वास से आगे संघर्ष करने पूंजीवादी ताकतों और साम्राज्यवादियों को हराने का निर्णय लिया।

इस कार्यकर्म में मुख्य रूप से सीपीआई जिला सचिव कमलेश झाड़ी, ब्रांच सचिव राजू तेलाम, सहसचिव जेम्स कुड़ियाम, सुकलु तेलाम, सुरेश, रिंकू, राकेश, कोवाराम, सुधु, भीमा, आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *