बलबीर बने यूथ क्लब के अध्यक्ष


कवर्धा :- इस वर्ष यूथ क्लब के चुनाव में क्लब के वरिष्ठ सदस्य बलबीर खनूजा सर्व सम्मति से निर्विरोध आगामी 02 वर्षो के लिए अध्यक्ष चुन लिए गए ।

यूथ क्लब में नियमित प्रक्रिया के तहत चुनाव हुए जिसमे श्री बलबीर खनूजा को क्लब के सभी सदस्यों व पूर्व पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना, बता दें कि श्री खनूजा यूथ क्लब के संस्थापक सदस्य, यूथ क्लब भवन निर्माण में विशेष योगदान तथा प्रारंभ से ही से क्लब के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों जैसे सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों में अपना विशेष योगदान दिए है । उनके कार्य क्षमता व प्रतिनिधित्व को ध्यान रखते हुए एवं आगामी समय मे यूथ क्लब के विकास हेतु पुनः अध्यक्ष चुने गए है । श्री बलबीर पूर्व में भी 04 बार यूथ क्लब के अध्यक्ष का पद सम्हाल चुके है । उनके पुनः अध्यक्ष बनने पर यूथ क्लब के संरक्षकगण सभी पूर्व पदाधिकारियों व सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है । श्री बलबीर खनूजा ने बताया कि मुझे एक बार पुनः अध्यक्ष पद पर कार्य करने का अवसर देने पर मैं क्लब के सभी पूर्व पदाधिकारियों व सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ, अगले 02 वर्षो में मेरे द्वारा यूथ क्लब के सभी सामाजिक व सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों को सुचारू रूप से सम्पन्न तथा क्लब के विकास का प्रयास किया जावेगा, उन्होंने बताया कि व 01 अप्रैल से अपना कार्यभार ग्रहण करंगे व अगले 15 दिनों के अंदर क्लब के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर दी जाएगी ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *