अभिव्यक्ति महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का समापन, कुल 12 टीमों ने लिया हिस्सा
तीसरे स्थान पर पंचशील एवं नगरपालिका बीजापुर रहे,,
प्लेयर ऑफ द सीरिज एवं बेस्ट वेट्स वुमेन का पुरूस्कार पंचशील आश्रम की प्रमिला वाचम को मिला
बेस्ट बॉलर – डीआरजी की अनिता बेस्ट कीपर बीएसस की कविता को मिला पुरूस्कार
बीजापुर :-“अभिव्यक्ति” महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ दिनांक 17 मार्च 2023 को बीजपुर स्टेडियम मे हुआ । प्रतियोगिता में कुल 12 टीमो ने हिस्सा लिया । दिनांक 19-03-2023 को प्रतियोगिता का सेमी फायनल एवं फायनल मैच खेला गया ।

पहले सेमी फायनल बीएसए और पंचशील आश्रम के बीच खेला गया जिसमें बीएसए बीजापुर पहले बल्लेबाजी करते हुये 80 रन बनाये जवाब में पंचशील आश्रम 38 रन ही बना सकी इस प्रकार बीएसए बीजापुर 42 रन से विजयी रही, दूसरा सेमी फायनल मैच डीआरजी और नगरपालिका के बीच खेला गया , पहले बल्लेबाजी करते हुये डीआरजी की टीम ने 59 रन बनाये जवाब में नगरपालिका टीम 32 रन पर ऑल आउट हो गई ।

फायनल मैच बीएसए बीजापुर और डीआरजी के बीच खेला गया जिसमें डीआरजी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुये 18 रन ही बना सकी जवाब में बीएसए बीजापुर की टीम बिना कोई विकेट खोये 19 रन बनाये और 10 विकेट से मैच जीत लिया । फायनल मैच में कुमारी अरूणा पूनेम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरूस्कार मिला । प्रतियोगिता में विजेता टीम को 7001 एवं ट्राफी, उप विजेता टीम को 5001और ट्राफी प्रदान किया गया । तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से पंचशील आश्रम और नगरपालिका को ट्राफी एवं 1500-1500 राशि प्रदान किया गया ।
प्रतियोगिता में विभिन्न पुरूस्कार में
1- प्लेयर ऑफ द सीरिज – प्रमिला वाचम पंचशील कुटरू 1500 एवं ट्राफी
2- बेस्ट बैट्स वुमेन – प्रमिला वाचम पंचशील कुटरू 1000 एवं ट्राफी
3- बेस्ट बॉलर – अनिता डीआरजी बीजापुर 1000 एवं ट्राफी
4- बेस्ट कीपर – कविता बीएसए बीजापुर 1000 एवं ट्राफी
प्रतियोगिता के समापन समारोह में बस्तर एवं आदिवासी विकास प्राधिकरण की सदस्या एवं जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, पुलिस अधीक्षक बीजापुर आंजनेय वार्ष्णेय, वन मण्डलाअधिकारी अशोक पटेल, अति0पुलिस अधीक्षक ऑप्स गौरव राय, अति पुलिस अधीक्षक बीजापुर चन्द्रकांत गर्वना, उप पुलिस अधीक्षक विनित साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग शीला भारद्वाज, राहुल कौशिक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे । प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संयुक्त रूप से किया गया । इस प्रकार के आयोजन से महिला प्रतिभागियों में एक खुशी का माहौल रहा एवं अन्य महिला दर्शको ने इस आयोजन को सराहा ।
