जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज, उद्घाटन मैच में जनप्रतिनिधि व अधिकारी होंगे आमने सामने

बीजापुर (राजेश जैन):- शनिवार 18 सितम्बर से जिला मुख्यालय बीजापुर में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है,जिसका उद्धघाटन मैच दोपहर तीन बजे जनप्रतिनिधि व अधिकारी के बीच होना है, मिनी स्टेडियम में होने वाले विधायक कप टूर्नामेंट पहला शो मैच विधायक एकादश और अधिकारी एकादश के बीच शो मैच खेला जाएगा। इसके बाद गंगालूर और चेरामंगी के बीच मैच होगा।
टूर्नामेंट के संयोजक एवं पार्षद जितेन्द्र हेमला ने बताया कि इस स्पर्धा में जिले की 16 टीमों को प्रवेश दिया गया है। इसमें बीजापुर स्पोर्ट्स एकादमी समेत जिला मुख्यालय की चार टीमें, भैरमगढ़ एवं चेरामंगी की दो-दो टीमें, आवापल्ली, संकनापल्ली, गंगालूर एवं सण्ड्रापल्ली की ने अब तक प्रवेश ले लिया है।
ये स्पर्धा नाॅक आऊट पद्धति से होगी। प्रथम पुरस्कार 21 हजार रूपए जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रूपए जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम एवं तृतीय पुरस्कार पार्षद जितेन्द्र हेमला की ओर से दिया जाएगा। वहीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को ढाई हजार रूपए एवं ट्राफी जय मां वेंकटेश्वरी स्टील फेब्रिकेशन की ओर से दिया जाएगा।
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर को एक हजार रूपए सहायक कोषालय अधिकारी नरेन्द्र नाग, सर्वश्रेष्ठ मिड फिल्डर को एक हजार रूपए शहर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ डिफेण्डर को एक हजार रूपए मत्स्य निरीक्षक दामोदर यालम एवं सर्वश्रेष्ठ स्कोरर को पत्रकार गणेश मिश्रा की ओर से एक हजार रूपए दिए जाएंगें।
जितेन्द्र हेमला ने बताया कि एक दिन में दो से तीन मैच खेले जाएंगे। इसका समापन 23 सितंबर को होगा। उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं विधायक विक्रम शाह मण्डावी होंगे।
