बड़गांव मड़ई मेले का विधायक नाग ने किया शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को दी मड़ई की बधाई

विधायक बोले छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर है मड़ई मेला, यह गांव की समृद्धि और एकता का प्रतीक

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा) :- छत्तीसगढ़ में दिसंबर से लेकर मार्च-अप्रैल महीने तक पूरे प्रदेश भर के ग्रामीण अंचलों में मड़ई मेला का आयोजन किया जाता है और छत्तीसगढ़िया समाज के द्वारा उत्साह के साथ इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को मनाया जाता है। अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मड़ई मेला का आयोजन किया जा रहा जिसमें क्षेत्रीय विधायक अनूप नाग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। विगत दिनों भी विधायक नाग प्रतापपुर में आयोजित मड़ई मेले का शुभारंभ किया था तो आज बड़गांव में आयोजित मड़ई मेला में विधायक अनूप नाग ग्रामीणों के बीच पहुंचकर मड़ई मेले का शुभारंभ किया तथा मड़ई मेलों में लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि मड़ई मेला हमारे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर है। जिसे हम अपने पूर्वजों से पीढ़ी दर पीढ़ी देखते आए हैं। हमें भी इस सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना है तथा आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना है।

सीएम बघेल के नेतृत्व में किसानों में नया आत्मविश्वास जागृत हुआ :- विधायक नाग

समारोह के मुख्य अतिथि विधायक नाग ने कहा कि प्रदेश में श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद किसानों में नया आत्मविश्वास जागृत हुआ है। सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ, 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल धान की कीमत, गोधन न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, धान बोनस के वितरण से किसानों, महिलाओं और गरीबों के आत्मसम्मान में वृद्धि हुई है और उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। जिस दिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश के नेतृत्व में सरकार बनी उसी दिन से किसानों, महिलाओं और आम जनता को महसूस हुआ कि अब उनका राज आया है। श्री नाग ने कहा कि किसानों की सोच के अनुरूप हमारी सरकार कार्य करती है खेती-किसानी और किसानों की बेहतरी के लिए प्रदेश ने नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना शुरू की है। इस योजना से पूरे प्रदेश के किसानों की तकदीर सुखद रूप में तब्दील हुई है ।

विधायक नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री की गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की सोच के अनुरूप छत्तीसगढ़ को खुशहाली की ओर सतत अग्रसर करना है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीज-त्यौहारों को विशेष महत्व देते हुए जनमानस को नये उत्साह के साथ तीज-त्यौहार मनाने नई पहल की है।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति के संरक्षक :- नाग

श्री नाग ने कहा कि छोटे स्वरूप में मड़ई शुरू करने वाले आप सभी मड़ई मेले के आयोजक होने के नाते सभी क्षेत्रीय नेता एक सजग जनप्रतिनिधि के साथ छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति के संरक्षक भी हैं। कला-संस्कृति के प्रति उनके रूझान के कारण छोटी सी मड़ई आज लोक मड़ई के रूप में भव्य रूप ले चुकी है।

इनकी रही मौजूदगी

मोतीराम गावड़े पुजारी, मानिक गावड़े पटेल, हीरा सिंह गावड़े गायता, सरपंच प्रतिनिधि मनोहर कुमेटी, उपसरपंच करण सिंह अग्रवाल, जनपद सदस्य सिया राम पुडो, जनपद सदस्य गजेंद्र उसेंडी, प्रतापपुर सरपंच राजाराम कोमरा, सालिक राम नेताम, मानिक पटेल, किशोर नाग, बंसी अचला, मनजीत लाल नायक, देव सिंह दुर्गापाल, जग्गू राम सलाम, विजय गोरे, बल्ली बर्डे, शंभू सलाम समेत बड़गांव समेत विभिन्न गांवों के प्रमुख, समाज प्रमुख सहित आम लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *