कोरिया बचाओ मंच का एक दिवसीय धरना

बैकुंठपुर :- एक महीने से जारी कोरिया के विभाजन के विरोध के कोरिया बचाओ मंच के बैनर तले संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के कई महिला और पुरुष पदाधिकारी एक दिवसीय धरने पर बैठे है। श्रीमती अम्बिका सिंहदेव के साथ धरने पर वरिष्ठ कांग्रेसी योगेश शुक्ला, प्रवीर भट्टाचार्य, प्रदीप गुप्ता,बृजवासी तिवारी, अजय सिंह, गणेश राजवाड़े आशीष डवरे, सुरेंद्र तिवारी, रवि राजवाड़े, शैलेंद्र सिंह, रियाजुद्दीन, दीपक गुप्ता, राम कृष्ण साहू, यूसुफ इराकी, रियाज अहमद, दीपक गुप्ता, सौरभ गुप्ता, संगीता राजवाड़े, मनिजिन्दर कौर और आफताब अहमद के साथ शैलेश शिवहरे, भानु पाल, अमिताभ गुप्ता, संजय गुप्ता, बसंत राय, धीरज सिंह सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित है।
