विधायक अनूप नाग ने किया कापसी में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ,प्रथम पुरस्कार 40 हजार देने की घोषणा
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा) :- आर्दश क्रिकेट क्लब के द्वारा ग्राम छोटे कापसी में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया है। जिसे लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया है। आर्दश क्लब के सदस्यों ने बताया कि शनिवार रात्रि क्रिकेट मैच का शुभारंभ विधायक अनूप नाग ने विधि विधान से पूजन कर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत विस्वास की गेंद पर चौका जड़कर किया। पहला मुकाबला आलोर पीवी 15 नंबर के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बालेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर पीवी 15 ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 68 रन बनाए। दूसरी पारी में स्कोर का पीछे करते हुए आलोर की टीम 58 रन छ: विकेट खो कर बना सकी। अंत तक 10 रन से पीवी 15 की टीम ने जीत दर्ज कर विजयी अभियान की शुरुवात की। मैच 8-8 ओबर का खेला गया। विधायक नाग ने छोटे कापसी पहुंचकर आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होते रहना चाहिए क्योंकि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कभी कमी नहीं रही। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं से ही प्रतिभाएं सामने आती है जो जिला स्तर फिर प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करती हैं। साथ ही इस वर्ष चला रहे टाटा आईपीएल में परलकोट के पीवी 64 के अजय मंडल ने अपनी जगह बनाकर परलकोट का नाम रौशन किया है। मैं इस मंच से उसे बधाई देता एवं उनके उज्वल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं को उनके द्वारा हमेशा सहयोग किया गया है। समिति के सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों का विधायक से परिचय करवाया। विधायक ने सभी को खेल को खेल की भावना से खेलने को कहा।

साथ ही विधायक नाग ने निजी खर्च से टूर्नामेंट की प्रथम पुरस्कार 40 हजार रूपए की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर आदर्श क्रिकेट क्लब कापसी अध्यक्ष जयंत दास,संरक्षक मनमथ मंडल,रंजीत राय,गजाधर जैन,मनोज शांडिल्य,विप्लव गोलदार,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा,जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत विस्वास,अमल बढ़ाई,विकास मंडल,जगदीश साहा,निरंजन ढाली,सचिन मालिक,मोहन मल्लिक,विकाश सरकार,पवित्र भद्र,रोहणी पाठक,अजय दास एवं आयोजक समिति के सदस्य मौजूद रहे।
