सरकार की जनकल्याणकारी योजना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने विधायक अनूप नाग ने कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – पखांजुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत ऐसेबेड़ा के मथुरा बाजार में शनिवार को कांग्रेस की जोन स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनूप नाग थे । मथुरा बाजार में कांग्रेस के इस सम्मेलन की शुरुआत मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र में दीप प्रज्जवलित और छग राज्यगीत के साथ किया गया। सम्मेलन में विधायक अनूप नाग ने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते कहा कि भूपेश सरकार प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिए कृतसंकल्पित है। गांव के हर व्यक्ति तक विकास योजनाएं लागू कर रही है। विधायक ने हर कार्यकर्ता को भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
विधायक नाग ने कहा कि हमारी सरकार बनने के पिछले 15 सालों तक हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता न टूटा न ही हारा, बल्कि हर परिस्थितियों में ईमानदारी से संघर्ष करता रहा। इसका परिणाम है कि आज पंचायत, जिले से लेकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो वायदा किया था, उसे लगभग पूरा किया है। यही नही उन योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुचाया भी है। विधायक नाग ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करता है। कोरोनाकाल के दौरान भी हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता हिम्मत व ईमानदारी से जुटा रहा। उन्होंने कहा कि हम कार्यकर्ताओ की जवाबदारी बनती है कि भूपेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचना है। साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी हम सब की पार्टी है। अब समय आ गया है कि अपने संगठन को और बेहतर तरीके से मजबूत करने की तैयारी कर कमर कासनी है।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जताया विधायक नाग का आभार
सम्मेलन में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रजीत विस्वास ने प्रदेश में भूपेश सरकार और अंतागढ़ में विधायक अनूप नाग द्वारा चार सालों में किए गए विकास कार्यों को विस्तार से बताया तथा इन चार सालों में किये गए जनकल्याणकारी विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हर कार्यकर्ता को प्रोत्साहित किया। वहीं एसेबेड़ा जोन के विभिन्न पंचायतों से आए सरपंच, जनपद सदस्य सहित स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र भर में किये गए विकास कार्यो को बताते हुए विधायक अनुप नाग को सर्वश्रेष्ठ विधायक और जनप्रतिनिधि का दर्जा देते हुए उनका आभार व्यक्त कर कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई किया ।
इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष इंद्रजीत विस्वास,जोन कांग्रेस अध्यक्ष सुधीन अधिकारी,जनपद सदस्य गौरी निषाद,सुबेंदु मंडल,सुशीला मंडल,तारक सरदार,कृष्णपद बैरागी,पागोल सरकार,गोविंद हीरा,रामकुमार,सदानंद विस्वास,विधान विस्वास, विकास मंडल,सुभाष मालाकार, निर्मल मंडल,पागल मंडल,उत्तम पाल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे ।
