कार्यक्रम: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की हुई सेंचुरी,कापसी में भाजपाई ने विक्रम उसेंडी संग सुना सौवाँ एपिसोड
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- अंतागढ़ विधानसभा अंतर्गत भाजपा मंडल कापसी के द्वारा सामुदायिक (प्रशिक्षण) भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का सौवाँ एपिसोड सुनने कापसी मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित हुवे। मन की बात कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ कर्मठ कार्यकर्ता गौरांग राय,अमर ब्रम्हचारी,अरूप सरकार,वरुण बैरागी,पंकज मंडल,जिला पंचायत सदस्य अंजली अधिकारी,प्रदीप सरकार,बसंत जुर्री,अमल बढ़ाई,रंजीत साना,महिला मोर्चा आरती मंडल,नमिता विस्वासइत्यादि शामिल थे।

मन की बात सौवाँ एपिसोड कार्यक्रम के दौरान मौजूद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का शुभारंभ 3 अप्रैल 2014 को नौ साल पहले विशेष रेडियो कार्यक्रम के दौरान किया गया था जिसका 30अप्रैल 2023 रविवार को 100 एपिसोड पूरे हुआ. इन नौ सालों में ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कई अनछुए पहलुओं को सामने रखा तथा साथ ही देश की जनता से सीधा संवाद किया है. साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री की बात सुनने से एक नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि आज पीएम की अगुवाई में देश विकास की रास्तों पर चल रहा है। विदेशों में नए भारत की पहचान बनी है। हम विश्वगुरु बनाने के राह पर अग्रसर हैं ओर सभी मंडल पदाधिकारी को निर्देश ढिया की प्रधानमंत्री जी की मन की बात का सेंचुरी वाला सौवाँ एपिसोड में कही गई बातें जन जन तक पहुचाया जाए।
