आनन फानन में कर दिया गया करोडों के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन, एक वर्ष बाद भी राशि नही आने से धूल फांक रहे शिलान्यास के पत्थर

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा):- एक वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री द्वारा एक करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत क्षेत्र में बनने वाली आठ सड़कों का भूमिपूजन किया था। पर एक वर्ष बाद इन क्रांकीट सड़कों के राशि स्वीकृत नहीं होने के कारण इनका निमार्ण ही नहीं हो पाया। बिना राशि आऐ विभाग द्वारा इन सड़कों का आनन फानन में भूमिपूजन करा दिया गया अब भूमिपूजन के पत्थर धूल फांक रहे है। प्रशासन द्वारा बड़े तामझाम के साथ इन भूमिपूजन कायर्क्रम का आयोजन किया गया था पर काम नहीं होने के कारण चुनाव के पूर्व अब यह भूमिपूजन चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा ग्राम बड़गांव में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत क्षेत्र के आठ स्थानों में बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया था, पर एक वर्ष से अधिक समय होने के बाद भी इन सड़कों के निमार्ण के लिए शासन की ओर से कोई राशि नहीं आई जिस कारण इन सडकों का निमार्ण नहीं हो सका है। 13 मार्च 2022 को बड़गांव में आबकारी मंत्री कवासी लखमा, स्थानिय विधायक अनूप नाग द्वारा आठ सड़कों के निमार्ण कार्य का भूमिपूजन किया गया था। स्थानिय प्रशासन द्वारा इन कार्य का बड़े ही तामझांम के साथ भूमिपूजन कराया था। इस दौरान ग्राम बड़गांव में बड़ा कायर्क्रम का आयोजन भी किया गया था। पर अब एक वर्ष बाद भी इन सड़कों के लिए कोई राशि नहीं आने के बाद इन सड़कों का निमार्ण नहीं हो पाया है। अधिकांश सड़कों का निमार्ण स्कूल और उपस्वास्थ्य केंद्र के सामने ही होना था पर निमार्ण नहीं हो पाने के कारण छात्रों और मरीजों को आज भी परेशानी किचड का सामना करना पड़ रहा है। आज भी इस भूमिपूजन के पत्थर लोक निमार्ण विभाग के स्टोर रूम में धूल खा रहे है। भूमिपूजन के एक वर्ष बाद अब यह भूमिपूजन चर्चा का विषय बना हुआ है।

13 मार्च 2022 को पखांजूर के ग्राम बड़गांव में प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा व विधायक अनूप नाग द्वारा मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत ग्राम गोंडाहुर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग निमार्ण लागत 10.85 लाख,ग्राम कोरेनार में शासकीय हाई स्कूल शाला तक सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग निमार्ण लागत 11.49 लाख, उप स्वास्थ्य केंद्र पी.व्ही. 63 में सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग निमार्ण लागत 3.89 लाख,ग्राम बड़गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र में सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग निमार्ण लागत 15 लाख, ग्राम बारदा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग निमार्ण लागत 22 लाख, ग्राम गोंडाहुर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग निमार्ण लागत 10.85 लाख, ग्राम मेंड्ा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग निमार्ण लागत 15 लाख,ग्राम पी.व्ही. 5 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग निमार्ण लागत 10.66 लाख, व्यवहार न्यायालय भवन पखांजूर में सीमेंट क्रांकीट सड़क पहुंच मार्ग निमार्ण लागत 12.27 हजार कुल एक करोड़ की लागत से इन आठ सड़कों का निमार्ण होना था पर भूमिपूजन के बाद भी यह काम शुरू तक नहीं हुए। जिन स्थानों में इन क्रंाकीट सड़क का निमार्ण होना है वहां जाने के लिए छात्रों और मरीजों को किचड़ भरे मैदान से हो कर गुजरना पड़ता है। पखांजूर स्थित न्यायालय पहुंच मार्ग भी कच्चा होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इस संबध में लोक निमार्ण विभाग के एसडीओ पखांजूर ए.के मिलिंद ने बताया की इन कार्य की औपचारीक स्वीकृती मिली थी जिसके बाद भूमिपूजन करा दिया गया था पर इन कार्य के लिए राशि नहीं आने के कारण टेंडर नहीं हो पाया जिस कारण काम भी नहीं हुआ।

इस संबध में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा की चाहे केंद्र में हो या राज्यों में हर कांग्रेस सरकारों की यह पुरानी आदत रही है की भूमिपूजन कर लोगों से झूठी वाहवाही ले लो और निमार्ण के लिए राशि मत भेजो। आबकारी मंत्री और विधायक ने इसी परंपरा को कायम रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *