पुण्यतिथि पर चाचा नेहरू को विधायक बघेल ने किया नमन, भारत रत्न पं. जवाहर लाल नेहरू को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि


बस्तर :- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर विधायक लखेश्वर बघेल और अन्य कांग्रेसजनों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
यहां स्थित विधायक कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कहा कि नेहरूजी की नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग के विकास का नया युग शुरु हुआ। भिलाई स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ को पंडित नेहरू की अनुपम सौगात है। पं. नेहरू का पावन स्मरण करते हुए श्री बघेल ने कहा कि भारत की आजादी और नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंडित नेहरू एक विद्वान लेखक, चिंतक और विचारक भी थे। बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से लोकप्रिय रहे पं. नेहरू की अमिट छवि आज भी लोगों के मन में अंकित है। श्रद्धांजलि सभा में चंपा ठाकुर, श्यामकुमारी ध्रुव, धनुर्जय कश्यप, गोपाल कश्यप, गणेश राम, सोनारु, सोनाधर बघेल, रत्नाकर नेताम, समदु राम, कमलकांत दुबे, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, सुमन नाग, सौरभ मंडल एवं अनेक कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *