ग्राम पंचायत पापनपाल में प्रदाय किया गया पानी टैंकर
बीजापुर :- जिले के बीजापुर विकासखंड अंतर्गत ज़िला पँचायत तोयनार क्षेत्र के ग्राम पंचायत पापनपाल के ग्रामीणों की लंबे समय की मांग को पूरा करते हुए क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य व बस्तर विकास प्राधिकरण की सदस्य नीना रावतीया उद्दे ने 15वें वित्त आयोग योजना से 4500 लिटर का एक पानी टैंकर प्रदाय किया। पंचायत वासियों को टैंकर मिलने से पीने के पानी की समस्या से निजात मिलेगा इस टैंकर वितरण से ग्रामीणों में काफी हर्ष का माहौल है। जिला पंचायत सदस्य व बस्तर प्राधिकरण सदस्य द्वारा ग्राम वासियों के टैंकर प्रदाय किये जाने से ग्रामीण काफी खुश हैं, ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य का आभार जताते हुए कहा कि जबसे कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनी है तबसे ज़िले के अंदरूनी क्षेत्रो में कई ऐसे कार्य हुए है जो पिछले कई सालों से नही हुए ये उपलब्धि केवल दूरगामी सोच रखने वाले प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के कारण सम्भव हो सका है वन्ही क्षेत्रीय विधायक श्री विक्रम मंडावी के प्रयासों से आज ज़िले की कायाकल्प बदल गया है। क्षेत्र में बिजली, सड़क, पानी के साथ साथ सभी वर्गों के हित मे सरकार काम कर रही है।

इस अवसर पर नीना ने प्रेस से कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से सभी वर्गों के लिए प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी व बीजापुर के विधायक विक्रम मण्डावी जी ज़िले के विकास लिए चिंतित है और क्षेत्र की सभी मूलभूत समस्याओं को जल्द जल्द पूरा करने की बात कही। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पापनपाल के सरपंच विजय कुड़ियाम, उपसरपंच अल्लुर पांडु, पायकु तेलम, सुकलु कुड़ियाम, रितेश गंधरला, संतोष कुड़ियाम, रविन्द्र गधरला, लखमू तेलम, बंडे कुड़ियाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा साथी उपस्थित रहे ।
