मृत छात्रा के पिता को विधायक जैन ने सौंपा एक लाख का चेक


जगदलपुर :- संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने दरभा ब्लॉक के छिंदबहार निवासी रामधर को एक लाख रुपए का चेक सौंपा। छिंदबहार स्कूल की कक्षा 11वीं में अध्ययनरत रही रामधर की सुपुत्री रुक्मणी का अध्ययन अवधि के दौरान बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। राज्य सरकार की योजना के तहत विधायक रेखचंद जैन ने पीड़ित पिता रामधर को एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। श्री जैन ने उन्हें ढांढ़स बंधाते पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली। प्राप्त चेक राशि का सदुपयोग करने व जीवित बच्चों की परवरिश पर ध्यान देने कहा। चेक सौंपने के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी दरभा राजेश उपाध्याय, मृत बालिका के चाचा परसुराम तथा अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *