संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवा बी आर पुजारी का स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्वागत कर कर्मचारियों की समस्या से कराया अवगत

जगदलपुर :- सोमवार 26 जून 2023 को संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बस्तर संभाग जगदलपुर बी.आर. पुजारी का छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया । साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारियों का 4 जुलाई से प्रस्तावित अनिश्चित कालीन आंदोलन के सम्बंध में जानकारी देते हुए विस्तार से चर्चा किया ।

इस दौरान संघ के प्रांत उपक़ध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष अजय परिहार, जिला उपाध्यक्ष दिव्या पांडे, महारानी अस्पताल इकाई अध्यक्ष रीमा दानी, नेत्र संयोजक हनुमंत सोनी, जिला कोषाध्यक्ष सुदीप प्रमाणिक, स्टाफ नर्स जिला संयोजक मंजू राबटसन, कार्यकारी अध्यक्ष स्टाफ नर्स अरुणा व तनुजा पात्रे व जिला सचिव दयानन्द पटेल उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *