युगद्रष्टाओं के सपने पूरे कर रही मोदी सरकार – संजय पाण्डेय
जगदलपुर :- भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम विशेष महासंपर्क अभियान के तहत 23 जून से जारी संपर्क से समर्थन कार्यक्रम पं. दीनदयाल उपाध्याय शक्तिकेंद्र के गांधीनगर वार्ड में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय एवं नगर भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया। सघन जनसंपर्क कर वार्ड के लाभार्थी परिवारों से केंद्र सरकार की योजनाओं का मिले लाभ के संबंध में चर्चा की गई।

केंद्र सरकार की लोकप्रिय प्रधानमंत्री आवास योजना, छत्तीसगढ़ मे केंद्र सरकार मद से 33 सौ करोड़ रू. के जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, 33 लाख से अधिक शौचालय निर्माण, बीपीएल परिवारों को निशुल्क चावल वितरण, प्रत्येक व्यक्ति का कोरोना वैक्सीनेशन, डेढ़ करोड़ से अधिक परिवारों का आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक निशुल्क इलाज, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना के तहत 5 लाख से अधिक गैस कनेक्शन वितरण, 42 हजार किलोमीटर से अधिक सड़क निर्माण आदि उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के लिए समर्थन मांगा गया। पुस्तिका भेंटकर लाभार्थियों का सम्मान किया गया।छग सरकार द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं के इम्प्लीमेंटेशन में की जा रही कोताही की जानकारी लोगों को दी गई।

इस अवसर पर भाजपा नेता संजय पांडे ने कहा है कि केंद्र सरकार के नौ वर्ष वास्तव में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। मोदी सरकार ने समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की भी पूरी चिंता की है। हर गरीब का अपना पक्का घर, उसमें प्रकाश की व्यवस्था, स्वच्छ जल की उपलब्धता, शौचालय, खाना बनाने के लिए धुआं मुक्त गैस की व्यवस्था, बीमारियों से इलाज के लिए पांच लाख तक की निःशुल्क सहायता, उनके अन्न की चिंता, हर व्यक्ति का वैक्सीनेशन आदि अनेक जनकल्याणकारी कार्य जनहित में किए हैं। पाण्डे ने कहा कि जो स्वप्न हमारे युगद्रष्टा स्वामी अरविंद, स्वामी विवेकानंद, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार, महात्मा गांधी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी ने देखा था, उसे आज मोदी सरकार पूरा रही है। नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने छ्ग में 16 लाख प्रधानमंत्री आवास को रोके जाने, शहरी पीएम आवास की किस्त रोकने व लेटलतीफी की जाने के बारे में लोगों को अवगत कराया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पहले अपात्र लोगों की जानकारी केंद्र सरकार को भेजकर, फिर उन्हें नोटिस देने की जो नापाक हरकत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की जा रही है, उस संबंध में लाभार्थियों से चर्चा की गई। अभियान में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा, सुरेश गुप्ता, राजपाल कसेर, अनिल लुंकड़, लक्ष्मी कश्यप, अरुण नेताम, शशिनाथ पाठक, रवि कश्यप, रोशन झा, वीरेंद्र जोशी, आशु आचार्य, चुम्मन पांडे, प्रदीप पाढ़ी, सूर्यभूषण सिंह, विक्रम सिंह यादव, प्रेम यादव, सुरेश कश्यप, विक्की, बृजेश कपूर, लक्ष्मी कश्यप, प्रमिला कपूर, ममता राणा, लक्ष्मण झा, पंकज आचार्य, विनायक बेहरा, शेखर शर्मा, पिंटू साव, कविता सेठी, रमेश चौहान, सदा, सुमित्रा, चांदनी खान, वंदना, शेख इफ्तार समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
