28जून को सीनियर सिटीजन के “सियान जतन’ कवर्धा में जून माह में जन्मदिन वाले 11 सदस्यों का जन्मदिन मनाया गया।
कवर्धा :- कबीरधाम जिले के विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित कर प्रोत्साहन देने के लिए विख्यात हमारी समिति ने इसी कार्यक्रम में देश सेवा के लिए “भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित युवा श्री चिन्मय ठाकुर और NEET (चिकित्सा पाठ्यक्रम एम बी बी एस)के लिए चयनित नवीन स्कूल कवर्धा के छात्र श्री अक्षय कुमार जैन” का सार्वजनिक सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया गया। दोनों युवकों के अभिभावक भी उपस्थित हुए। दोनों युवकों ने सम्बोधित किया।

चिन्मय ने कहा कि ‘वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सम्मान रूपी आशीर्वाद से मै अत्यंत प्रसन्न हूँ,अधिक से अधिक युवकों को भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए आपलोग प्रेरित करें।’ अक्षय जैन ने कहा कि ‘एक सफल चिकित्सक बनकर मै जरूरतमंद लोगों की सेवा करूंगा इसके लिए आप सबका आशीर्वाद चाहिए।’ कार्यक्रम में चिन्मय की माँ श्रीमती माया ठाकुर,दादी श्रीमती सुशीला ठाकुर ने सम्बोधित किया। साथ ही अक्षय जैन के नाना जी श्री श्यामसुन्दर जैन ने भी आभार व्यक्त किया।सीनियर सिटीजन समिति के अध्यक्ष श्री मदन तंबोली,सचिव श्री चन्द्रहास ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष श्री बी पी सोनी ने स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन आदित्य श्रीवास्तव ने किया।श्री बी एल देवांगन ने मधुर भजन प्रस्तुत किया और जन्मदिन वाले सदस्यों ने अपनी संक्षिप्त जीवनी प्रस्तुत की। स्वल्पाहार पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
