हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति हमारी सरकार की प्राथमिकता रेखचंद जैन



जगदलपुर :- छग शासन के नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव तथा जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत गरावंड खुर्द के ग्राम नेगीगुड़ा एवं मोरठपाल में सिंगल विलेज नल जल योजना के तहत 69.79 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

ग्राम पंचायत गरावंड खुर्द के आश्रित ग्राम मोरठपाल में 15.80 लाख रुपए की लागत से निर्मित नल जल योजना के लिए 500 मीटर पाईप लाईन विस्तार कार्य का भूमिपूजन श्री जैन ने किया। इससे 105 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इसी तरह ग्राम पंचायत गरावंड खुर्द के आश्रित ग्राम नेगीगुड़ा में 53.99 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित सिंगल विलेज नल जल योजना के तहत तीन एचपी के एक नग पावर पंप, एक पंप हाउस, क्लोरीनेशन कक्ष , बाउंड्री वॉल, 40 किलो लीटर क्षमता की टंकी निर्माण, 570 मीटर पाइप लाईन बिछाने के कार्य का भूमिपूजन संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया।इससे गांव के 191 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति होगी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत के हर पारा मोहल्ले के हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। जो सुविधाएं पहले शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध थीं, वह सुविधाएं अब कांग्रेस सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर ग्राम पंचायत के हर गांव गांव के हर पारा मोहल्ले में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित है। इस दौरान विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ पार्षद सूर्या पाणी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, वरिष्ठ नेता निर्मल लोढ़ा, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, गरावंड खुर्द के सरपंच महादेव बघेल, उप सरपंच संतुला सेठिया, पंच लैखन, सरिता नाग, सीतामणि, चंद्रा, गुरु बघेल, झीनू पुजारी, आशाराम पुजारी, रामू बघेल, लोकूराम कश्यप, मदन पटेल, सोहनलाल पटेल, धरमू बघेल, साहदेव बघेल, बलराज चालकी, रूपसिंह सेठिया, शंकर नाग, धनपति सेठिया, प्रभुचंद्र सेठिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *