शहरों में भी स्टार्ट अप उद्यमियों, महिला समूहों को मिलेंगे रोजगार के अवसर



जगदलपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेवा पहुंच रही है आपके द्वार के तहत अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वर्चुअली 18 अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क (यूआईपीए) का शुभारंभ, 30 नई मोबाईल मेडिकल यूनिट, 44 नगर पालिकाओं में व 2 नगर पंचायत तों में मुख्यमंत्री मितान योजना का विस्तार किया। इस दौरान जगदलपुर के टॉउन हाल में आयोजित मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम में संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू,अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर निगम एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, सुषमा कश्यप, पार्षदगण, जिला पंचायत के सीईओ प्रकाश सर्वे, आयुक्त नगर निगम श्री केएस पैकरा सहित गणमान्य नागरिक और निगम प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *