देवती कर्मा दिल्ली में मिली नए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज से



जगदलपुर :- नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज से दंतेवाड़ा की विधायक देवती महेंद्र कर्मा एवं दंतेवाड़ा की जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा तथा इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के सदस्य व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मलकित सिंह गैदू नई दिल्ली स्थित उनके निवास में भेंट की। देवती कर्मा, तूलिका कर्मा और मलकित सिंह गैदू ने पुष्प गुच्छ भेंटकर श्री बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। विधायक देवती कर्मा ने कहा कि श्री बैज के नेतृत्व में युवा सोच के साथ पार्टी को नई दिशा मिलेगी। उन्हें इस नए दायित्व के लिए आशीर्वाद व शुभकामनाएं। मलकित सिंह गैदू ने कहा कि श्री बैज, युवा, ऊर्जावान और ओजस्वी नेता हैं। बस्तर में कांग्रेस की मजबूती के लिए श्री बैज का योगदान अतुलनीय है। अब उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को नई ताकत एवं ऊंचाई मिलेगी। मलकित सिंह ने उम्मीद जताई कि आने वाले विधानसभा चुनावों में श्री बैज के नेतृत्व में हमारी कांग्रेस पिछले चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए और भी बड़ी जीत हासिल करेगी। तूलिका कर्मा ने कहा कि सांसद दीपक बैज कि व्यक्तिगत छवि और मिलनसारिता पार्टी के लिए लाभकारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *