सन्नी अग्रवाल को कल हटाया गया,12 घंटे में ही बहाल



रायपुर :- छग भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल और मंडल के सदस्य श्याम जायसवाल, अनिल सिंह, मंजू सिंह, बलराम मौर्य, दुर्गेश जायसवाल, महेश शर्मा और सतीश अग्रवाल आगामी आदेश तक कार्य करते रहेंगे। तीन साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनकी नियुक्ति समाप्त करने के आदेश के 12 घंटे बाद ही उन्हें बहाल कर दिया गया। श्रम विभाग द्वारा कर्मकार मंडल के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति समाप्त किए जाने के आदेश को रद्द कर दिया गया है।

आदेश के मुताबिक इससे पहले के आदेश में सन्नी अग्रवाल और सदस्यों की नियुक्ति समाप्त कर दी गई थी, लेकिन नया आदेश निकालकर पुराने आदेश को निरस्त कर दिया गया है। जिन निगम-मंडलों के अध्यक्षों को कार्यकाल को तीन साल हो गए हैं, इनमें कई बोर्ड, निगम, आयोग के अध्यक्ष चाहते हैं कि उनकाे एक्सटेंशन दी जाए। उन्होंने प्रदेश प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से इसे लेकर मुलाकात की थी। तब बात आई थी कि जिन लोगों को मौका नहीं मिला है, उन लोगों को इसमें नियुक्ति दी जाएगी। चुनाव के लिए अब तीन चार महीने का समय ही शेष है। बहुत से पदाधिकारियों ने टिकट की दावेदारी शुरू कर दी है, इनमें वर्तमान विधायक और कई निगम-मंडलों के अध्यक्ष भी शामिल हैं।

दूसरे अध्यक्ष, जिन्हें मिली एक्सटेंशन
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक का कार्यकाल भी जुलाई माह में समाप्त हो गया था। राज्य सरकार ने उनका कार्यकाल आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। उन्होंने दो दिन पूर्व ही शपथ लेकर अपना नया कार्यकाल शुरू किया। सन्नी अग्रवाल दूसरे अध्यक्ष होंगे, जिनका कार्यकाल आगे बढ़ाया गया है।

श्रमिकाें की सेवा करते रहेंगे
सन्नी अग्रवाल ने कार्यकाल में वृद्धि किए जाने पर कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इच्छानुरूप आगामी आदेश तक छग भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष के रूप में श्रमिकों की सेवा करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *