भाजपा कार्यकारिणी में छग को खास तवज्जो



रायपुर / जगदलपुर :- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने 29 जुलाई को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी की। इसमें छत्तीसगढ़ समेत चुनाव वाले राज्यों को विशेष अहमियत दी गई है।
छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राजयसभा सदस्य डॉ. सरोज पांडे और पूर्व मंत्री लता उसेंडी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। नई सूची के मुताबिक उपाध्यक्ष पद पर कुल तेरह नेताओं की नियुक्ति की गई है, जिनमें सर्वाधिक तीन नेता छत्तीसगढ़ के हैं। मध्यप्रदेश से सौदान सिंह और राजस्थान से वसुंधरा राजे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं महामंत्री पद पर छत्तीसगढ़ से किसी की नियुक्ति नहीं की गई है। मध्यप्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय और राजस्थान से सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। इन तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव जल्द होने वाले हैं। चुनावों के मद्देनजर ही ये नियुक्तियां की गई हैं। डॉ. रमन सिंह, डॉ. सरोज पाण्डेय और लता उसेंडी की नियुक्ति को विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। डॉ. रमन सिंह वैसे तो समूचे छत्तीसगढ़ में अच्छी पैठ रखते हैं लेकिन कबीरधाम ( कवर्धा ), खैरागढ़, राजनांदगांव और अंबागढ़ चौकी मोहला जिलों में उनके चाहने वालों की भरमार है। राजयसभा सदस्य डॉ. सरोज पाण्डेय की दुर्ग जिले में अच्छी पकड़ है। वहीं कोंडागांव बस्तर में लता उसेंडी की पैठ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *