विधानसभा चुनाव में दिखेगा ट्रिपल बी का जलवा



रायपुर / जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनावों के लिए कांग्रेस ने चुनाव संचालन समिति का गठन कर दिया है। इस बार के चुनाव में ट्रिपल बी का जबरदस्त जलवा देखने को मिलेगा। ट्रिपल बी से हमारा आशय है बघेल, बैज और बाबा। कांग्रेस नेतृत्व ने चुनाव संचालन समिति में राज्य के कद्दावर नेता एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, युवा आदिवासी नेता एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और अनुभवी एवं सुलझे हुए वरिष्ठ नेता व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बाबा को महत्व देकर सभी वर्गों के मतदाताओं को साधने की कोशिश की है।
अभा कांग्रेस कमेटी ने चुनाव वाले राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान व तेलंगाना के लिए चुनाव संचालन समितियां घोषित कर दी हैं। छत्तीसगढ़ Lmao लिए गठित चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता अजय माकन को बनाया गया है। डॉ. एल हनुमत्तईया व नेट्टा डिसूजा को सदस्य तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बाबा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का व विजय जांगिड़ बनाए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *