राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने पर विक्रम मंडावी ने जताई खुशी

बीजापुर :- वायनाड के सांसद राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने के साथ ही जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता खुशी का इजहार कर रहे हैं, राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने पर बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने जिले वासियों को बधाई देते हुए इसे “नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत करार दिया है”

विक्रम मंडावी ने लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना को साझा करते हुए कहा कि ऐसी दिखती है नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत, अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत, असत्य के खिलाफ सत्य की जीत, तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र की जीत, षड्यंत्रों के खिलाफ I.N.D.I.A की जीत है. राहुल गांधी के माध्यम से संसद में सड़क की आवाज फिर गूंजेगी। विक्रम मंडावी ने कहा कि राहुल गांधी को दोबारा सांसद बनाने का निर्णय एक स्वागत योग्य कदम है। यह भारत के लोगों और विशेषकर वायनाड के लोगों के लिए राहत लाया है। विक्रम मंडावी ने आगे
कहा कि भाजपा और मोदी सरकार को अपने कार्यकाल का जो भी समय बचा है, उसका उपयोग विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर लोकतंत्र को बदनाम करने के बजाय वास्तविक शासन पर ध्यान केंद्रित करके काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने से एक बार फिर देश की संसद में गरीबों के हक की आवाज गूंजेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *