मंत्री लखमा ने धान खरीदी केंद्र एवं भवन का किया उद्घाटन



जगदलपुर :- प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री तथा बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने सोमवार को सोना कूकानार में धान खरीदी केंद्र और कुम्हार समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण किया। वे भूपेश है तो भरोसा है कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

ग्रामीणों ने मंत्री श्री लखमा का भव्य स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए श्री लखमा ने किसानों व कुम्हार समाज के लोगों को धान उपार्जन केंद्र व सामाजिक भवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज अंदरूनी इलाको में भी धान खरीदी केंद्र खोले जा रहे हैं। जिससे किसानों को धान बेचने में आसानी हो रही है। पहले लोगों को धान बेचने के लिए दूर जाना पड़ता था। कई कई दिन लाइन लगाकर रहना पड़ता था। पास में धन खरीदी केंद्र होने से किसानों का समय और पैसा बचेगा। किसान वाजिब मूल्य पर धान की ब्रिक्री कर पाएंगे। इसके साथ ही मंत्री श्री लखमा ने कुम्हार समाज के भवन का लोकार्पण कर निरीक्षण किया तथा समाज के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में नक्सलवाद को बढ़ावा मिला। बस्तर में स्कूल कॉलेज को बंद करने का काम किया तथा सलवा जुडूम चलाकर लोगों को आपस में तथा भाई को भाई से लड़ाने का काम किया गया, जिससे बस्तर पूरी तरह से अशांत रहा। आएदिन कोई न कोई घटना होती थी। किन्तु छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बस्तर में शांति स्थापित हुई है। धीरे धीरे नक्सलियों का आतंक कम होता जा रहा है। आने वाले समय मे बस्तर पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा। यहां के लोग बंदूक नहीं हल चलाएंगे। श्री लखमा ने कहा कि राहुल गांधी ने एक ही बात कही थी कि 15 साल की भाजपा की सरकार को बदलो। अगर कांग्रेस की सरकार बनेगी तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। इसके साथ ही 2500 रुपये में धान खरीदी करने की बात कही तो भाजपा व मनीष कुंजाम की पार्टी के लोग बोलते थे कि कांग्रेस झूठ बोल रही है। जैसे ही हमारी सरकार बनी, सबसे पहले किसानों की कर्ज माफी की घोषणा की गई। साथ मे 2500 रुपए क्विंटल पर धान खरीदी की बात को अमल में लाया गया।आने वाले समय मे 2800 रुपए क्विंटल में धान की खरीदी की जाएगी। श्री लखमा ने कहा कि लोहड़ीगुड़ा में आदिवासियों की जमीन वापस करवाने का काम हमारी सरकार ने किया। हम वनभूमि पट्टा देने का काम कर रहे हैं।भूपेश बघेल सरकार पहली सरकार है जो आदिवासियों की रीति नीति और संस्कृति को बचाने का काम कर रही है। आज देवगुड़ी निर्माण के लिए आर्थिक सहायता के तौर पर पांच लाख की राशि दी जा रही है। बस्तर के सभी जगहों में देवगुड़ी का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही पूजा करने वाले पूजारी, सिरहा, गायता, गुनिया, चालकी, भूमिहीन किसान को पैसा देने का काम भी हमारी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वतंत्रता के बाद पहली बार वार्ड पंच को 500 रुपए तथा जनपद पंचायत सदस्य का मानदेय बढ़ाने का काम किया गया है।

राहुल गांधी से डर गई है भाजपा
मंत्री श्री लखमा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने भारत को जोड़ने के लिए कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल यात्रा की। उनकी यात्रा में सभी वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पूरे भारत ने एकजुट होकर राहुल गांधी का स्वागत किया। आज देश महंगाई से जूझ रहा है, व्यापारी वर्ग से लेकर आम नागरिक तक महंगाई से परेशान हो चुका है। केंद्र की मोदी सरकार देश की सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है। अपने व्यापारी मित्र अम्बानी अडानी को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। राहुल गांधी की संसद सदस्यता को खत्म करने व उनसे सरकारी बंगला खाली कराने का काम किया। केंद्र सरकार ने राहुल गांधी को मिल रहे अपार जन स्नेह से डर कर उनके खिलाफ इस तरह के हथकंडे अपनाए।सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा पर रोक लगाना केंद्र की भाजपा सरकार पर करारा तमाचा है।मनीष कुंजाम दो बार विधायक रहे लेकिन जनता के लिए उन्होंने कुछ भी नहीं किया।भूपेश है तो भरोसा है कार्यक्रम के तहत उन्होने हिहितग्राही कार्डबुक क वितरण किया गया। फार्म भरकर अपने नंबर का रजिस्ट्रेशन करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन कर आप सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं, तो इस नंबर पर आपनी शिकायत कर सकते हैं। इस कार्ड से किसान, आदिवासी, स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा व महिला एवं बचत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसके अलावा भरोसा बरकरार फिर से कांग्रेस सरकार का पाम्पलेट का वितरण भी किया गया, जिसमे 15 साल की भाजपा के और 05 साल कांग्रेस सरकार के कार्यों की तुलना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *