अब 97 साल के रामू ने कहा- भूपेश है तो भरोसा है



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों का जादुई असर

जगदलपुर :- शहर से गांव तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जादू लोगों के सिर चढ़कर ऐसे बोल रहा है कि वे दिल खोलकर भूपेश बघेल का गुणगान कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही बेहतरीन नजारा सोमवार को यहां विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यालय में देखने को मिला, जहां एक बुजुर्ग के मुंह से बार बार यही बोल फूट पड़ रहा था कि भूपेश है, तो भरोसा है। इसे भूपेश बघेल का करिश्माई नेतृत्व का असर ही तो माना जाएगा।

पहले राज्य सरकार की योजनाओं से लाभांवित हो रहे युवा और महिलाएं ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ के कसीदे पढ़ रहे थे, अब बुजुर्ग भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं का जमकर बखान कर रहे हैं।सोमवार को जगदलपुर ब्लॉक के उलनार से आए 97 साल के बुजुर्ग रामू ने भी कहा कि- भूपेश है तो भरोसा है। ये बुजुर्ग अपने गांव के सरपंच वर्मा पुजारी और ग्रामीणों के साथ जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के कार्यालय पहुंचे थे। रामू ने कहा कि वे राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र और किसानों के हित में शुरू की गई योजनाओं के लाभार्थी हैं। बुजुर्ग रामू ने कहा मैं अब सौ साल का होने जा रहा हूं, जिंदगी में पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री और विधायक हमें मिला है, जो सभी के सुख दुख के साथी हैं। उन्होंने फिर दोहराया – भूपेश है, तो भरोसा है।

श्री जैन ने रामू व उनके साथ आए ग्रामीणों यतिंदर नाग, श्रीधर नाग, भारत मौर्य, जीवन कश्यप, रामप्रसाद नाग, ढोसेल, अनत राम कश्यप आदि को किसान ऋण माफी, धान के समर्थन मूल्य, गोठान, वनोपज, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताकर मिलने वाले लाभ की जानकारी ली। साथ ही गांव के अन्य लोगों को प्रेरित करने की अपील भी उनसे की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *