ग्राम बांधा के सैकड़ों कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन



कवर्धा :- चुनाव की आहट से अब क्षेत्र में लोगों के भाजपा प्रवेश की होड़ सी लगी है. इस कड़ी में आज कवर्धा विधानसभा के भाजपा के भोरमदेव मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत बांधा में 100 के ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार एवं विधायक मोहम्मद अकबर से नाराज होकर भाजपा में प्रवेश किया ।

भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक साहू , नितेश अग्रवाल एवम गुलाब साहू की विशेष उपस्थिति में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश किया है. इन सैकड़ों नवप्रवेशियों का पार्टी में स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक साहू एवम् प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आम लोग अपने क्षेत्र के विकास एवम अपने छोटे छोटे कार्यों को करने के लिए ही अपना प्रतिनिधि चुनते हैं. लेकिन पिछले पांच वर्ष के कांग्रेस विधायक मो. अकबर के कार्यकाल में मिली निराशा के फलस्वरूप ही आज ग्राम बांधा के सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ भाजपा के नेतृत्व और नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी में प्रवेश किया है. इस अवसर पर रूपलाल साहू , नंद श्रीवास, राजेश नेताम, मूलचंद साहू ,गेशू धुर्वे, अजय कौशिक , काशी साहू, कौशल साहू, सुशील साहू, लाला चंद्रवंशी के साथ बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *