हर्षोल्लास से गोविंदा उत्सव मनाने यादव समाज की बैठक सम्पन्न


कवर्धा :- सर्व यादव समाज द्वारा गोविंदा उत्सव दही लूट का आयोजन 8 सितंबर काे रखा गया है। जिसकी तैयारियों को लेकर विगत कई दिनों से सामाजिक भवन में समाज के सदस्यों की बैठक की जाती है। रविवार को भी सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों की बैठक दोपहर 1 बजे रखी गई। जहां जिला अध्यक्ष राकेश यदू ने विगत वर्ष सहित समाज के आय व्यय का ब्यौरा भी दिए। जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस साल शहर में 7 िसतंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। जिसके दूसरे दिन 8 अगस्त को शहर के श्रीराधाकृष्ण मंदिर से गोविंदा उत्सव रैली निकाली जाएगी। दही लूट कार्यक्रम के लिए अब तक कई निर्णय लिए गए है। जिनमें 31 बालिकों की टोलियों सर पर दही मटकी रखे रैली में शामिल होंगी। साथ ही दही लूट में समाज के 91 युवा शामिल होंगे। जो शहर में रखे मटकी फोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि रैली में इस साल भी राउत नाचा, बांस गीत, अखाड़ा प्रदर्शन रैली में शामिल रहेंगा। इस अवसर पर संतोष यादव, गोपाल यादव, संजय यादव, प्रकाश यादव, धनी यादव, गोलू यादव, अघन यादव, टिब्लू यादव सहित सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *