पोटा केबिन में छात्राओं को पर्याप्त भोजन नही मिलने की सोशल मीडिया में वायरल मेसेज के बाद अधिकारी पहुंचे निरीक्षण में
भोपालपटनम :- सोशल मीड़िया ग्रुपों में शासकीय कन्या रेसीडेंसियल स्कूल भोपालपटनम की बालिका का हाथ में खाने की थाली लिये फोटो जोरों से वायरल हो रहा है। साथ में बच्चों की थाली में डाका डालने संबंधी मैसेज भी वायरल हो रहा है।

उक्त फोटो की सच्चाई जानने हेतु दिनांक 27.08.2023 को संस्था में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कण्डिक नारायण, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक मिर्जा खान एवं सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी कमल सिंह कोर्राम विकासखण्ड भोपालपटनम ने पहुचकर जांच करने पर उनके द्वारा दिये गये प्रतिवेदन अनुसार – वास्तविकता जानने हेतु तीनों अधिकारी आश्रम पहुचकर संस्था के छात्राओं, कर्मचारियों एवं अधीक्षिका से पूछताछ की गई। जिस पर छात्र नायिका एवं छात्रों ने बताया कि, सुबह रोज 7:30 बजे नाश्ता, 9:30 बजे भोजन दिया जाता है। भोजन में प्रतिदिन मीनू अनुसार चांवल, दाल, सब्जी एवं आचार दिया जाता है। दोपहर को मध्यान्ह भोजन भी मीनू अनुसार ही दिया जाता है। शाम का भोजन शायं 6:30 बजे दाल, चांवल सब्जी आचार दिया जाता है। जिस छात्रा का फोटो वायरल हुआ है, संबंधित छात्रा से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ है, कि एक बार भोजन लेकर खाने के बाद दुबारा सब्जी लेने जाते वक्त किसी ने छात्रा को संस्था के बाहर बुलाकर फाटो लिया गया है। जो कि संस्था में परीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ है, कि संस्था में भोजन व्यवस्था एवं शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जो खबर एवं फोटो व्हाटस्एप ग्रुपो में वायरल हो रहा है, वो सही नही है।
