भाजपा की परिवर्तन यात्रा 18 को पहुंचेगी कवर्धा,

कवर्धा :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ निकलने वाली परिवर्तन यात्रा 18 सितंबर की कवर्धा पहुंच रही है. दंतेवाड़ा से प्रारंभ हो रही इस यात्रा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव तथा उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे ।
कवर्धा जिले में आगमन 18 को होगा. सहसपुर लोहारा में स्वागत सभा के बाद यात्रा कवर्धा पहुंचेगी जहां एक विशाल आमसभा होगी. शहर के ह्रदय स्थल गांधी मैदान में होने वाली इस आमसभा को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे. इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव तथा जिले के प्रमुख नेता भी उपस्थित रहेंगे. रात्रि विश्राम के पश्चात ये परिवर्तन यात्रा अगले दिन बेमेतरा जिले के लिए रवाना हो जायेगी. रास्ते में कवर्धा जिले के दशरंगपुर में एक आम सभा का आयोजन किया जा रहा है.
