जैतपुरी में तीन दिवसीय अखंड रामनाम संकीर्तन और रामकथा का भव्य आयोजन, पूरा गांव हुआ अयोध्यामय


कवर्धा,,,विकासखंड बोड़ला के वनांचल समीपस्थ ग्राम पंचायत जैतपुरी में जय श्री सिद्धबाबा रामचुवा मानस दरबार समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पवित्र सावन माह में 29 से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय अखंड रामनाम संकीर्तन एवं रामकथा का भव्य आयोजन किया गया।
इस धर्ममय आयोजन में जिले सहित आसपास के विभिन्न अंचलों से 25 से अधिक रामायण मानस मंडलियों ने पहुंचकर अपनी सुमधुर वाणी से रामकथा से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की कथा से पूरा गांव अयोध्यामय हो गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ रामायण टीकाकार बंधुलाल पटेल ने कहा कि वर्तमान कलयुग में श्रीराम कथा का श्रवण अति महत्वपूर्ण एवं कल्याणकारी है। भगवान श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन में आत्मसात कर व्यक्ति एक आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श पति, आदर्श पिता और आदर्श राजा बन सकता है। जीवन की विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए श्रीराम के आदर्शों पर चलना अति आवश्यक है।
तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन का समापन सोमवार को विधि-विधान पूर्वक हवन-यज्ञ एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *