जनदर्शन में कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति ने सुनी आमजन की समस्याएं

कवर्धा,,,,01 सितंबर 2026। कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति ने कलेक्टर सभागार में आयोजित जनदर्शन में वनांचल क्षेत्र से पहुंचे बैगा आदिवासी सहित आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं मांगों की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा करते हुए समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा निराकरण की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *