सेमरकोंना में आयोजित रामधुनी संकीर्तन प्रतियोगिता मे नीलू चंद्रवंशी ने किया पुरुस्कार वितरण
कवर्धा /कुंडा :- -पंडरिया विधानसभा के ग्राम सेमरकोंना में ग्रामवासी द्वारा आयोजित रामधुनि के सपापन में सीताराम नाम संकीर्तन एवम झुला दर्शन एवं पुरुष्कार वितरण करने नींलु चंद्रवंशी पहुंचे,आयोजको द्वारा श्री नीलू चंद्रवंशी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नींलु चंद्रवंशी द्वारा प्रभु श्रीराम जी की पूजा अर्चना कर पूरे क्षेत्र की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। तत्पश्चात विभिन्न टोलियो द्वारा चल रहे सीताराम नाम संकीर्तन का श्रवणपान किया आगे पूर्व जिला अध्यक्ष श्री नीलू चंद्रवंशी ने कहा सीताराम नाम संकीर्तन करने से केवल मन ही नहीं तन भी शुद्ध होता है। कीर्तन करने से केवल भगवान की भक्ति ही नहीं होती बल्कि इससे मन की अशुद्धियां और दुगुर्ण भी दूर होते हैं, और सीताराम नाम संकीर्तन कार्यक्रम के आयोजन से ग्राम में शुद्धता का वातावरण बनता है भगवन नाम जाप करने से सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है निश्चित रूप से रामधुनी संकीर्तन से सेमरकोंना ग्रामवासियों को लाभ होगा।
कार्यक्रम में प्रथम पुरुष्कार प्राप्त करने वाले टोली को 5001रुपए नगद एवं शील्ड नीलू चंद्रवंशी द्वारा प्रदान किया गया, द्वितीय पुरुस्कार सरपंच प्रतिनिधि हेमंत सिंगरौल द्वारा 3001,तृतीय पुरूस्कार पृथ्वीराज सिंगरौल द्वारा2501 एवम चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले टोली को हरिकीर्तन समिति सेमरकोंना द्वारा 1001रुपए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी के साथ सरपंच प्रतिनिधि श्री हेमंत सिंगरौल,निरंजन वैष्णव, सनत चंद्राकर,पवन शर्मा, भरत साहु, रामवतार सिंगरौल,बैजनाथ सिंगरौल,श्रवण साहू, कृष्णा सिंगरौल,इतवारी ध्रुवे,भुनेश्वर सिंगरौल,मंगल निर्मलकर,जेठू यादव,संतोष यदु, दिनेश शर्मा, डॉ जगन सिंगरौल,प्रेमलाल सिंगरौल,नरोत्तम निषाद,गोपाल चंद्रवंशी,प्रसांत सिंगरौल सहित ग्रामीणजन, समिति के सभी सदस्य गण ,आसपास के ग्राम के टोली एवम समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
