नगर पालिका क्षेत्र के लिए 3 करोड़ 5 लाख रू.के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन

कवर्धा :- कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मो. अकबर ने आज अपने कवर्धा प्रवास के दौरान कवर्धा करोड़ो के विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन जिला पंचायत परिसर में किया। उन्होनें नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत 4 कार्यो के लिए 3 करोड़ 5 लाख रू. के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया।

शहर में हो रहे विकास-ऋषि कुमार शर्मा
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मो.अकबर भाई के निर्देशानुसार नगर पालिका द्वारा लगातार शहरों में विकास कार्य कराया जा रहा है। सभी वार्डो में सीसी रोड़, नाली निर्माण, पुलिया निर्माण मूलभूत सुविधा शहरवासियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी तरह कवर्धा शहर के समाज प्रमुखों के मांगो को भी ध्यान में रखते हुए समाज के लोगों के मांग अनुसार भवन हेतु 10-10 लाख रू. की राशि विधायक निधि से प्रदान की जा रही है।

इन कार्यो का हुआ भूमिपूजन
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री मो.अकबर भाई द्वारा आज कवर्धा प्रवास के दौरान जिला पंचायत कबीरधाम में आयोजित कार्यक्रम में कवर्धा जिला हेतु करोड़ो के विकास कार्यो का भूमिपूजन कर विकास कार्यो की सौगात दी है। उन्होनें बताया कि नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत 15वें वित्त मद अंतर्गत वार्ड क्रं. 01 से 27 तक पाईप लाईन विस्तार कार्य हेतु 1 करोड़ 99 लाख रू., वार्ड क्रं. 26/27 में ओव्हर हैड टैंक निर्माण कार्य हेतु 49 लाख 36 हजार रू., अधोसंरचना मद अंतर्गत सतनामी समाज मुक्तिधाम निर्माण कार्य हेतु 46 लाख 52 हजार रू. एवं विधायक निधि मद अंतर्गत वार्ड क्रं. 06 सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 10.00 लाख रू. का भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, सभापतिगण, पार्षदगण, एल्डरमेन सहित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *