कपकपाते हाथों ने रोपे लहलहाते पौधे
कवर्धा :- वृद्धजन दिवस के अवसर पर टीम हरीतिमा ने वृद्ध जनों का सम्मान करते हुए कदम का पौधा रोपित किया।
पौधारोपण करने के बाद टीम के सदस्य कुलजीत मुटरेजा एवं पन्ना चंद्रवंशी ने कहा जिस तरह से एक परिवार में बुजुर्ग के आशीर्वाद से अच्छा फल मिलता है। उसी तरह वृक्ष लगाने से जब वृक्ष बड़ा हो जाता है, फल देने के साथ ऑक्सीजन भी देते हैं। उन्होंने कहा वृद्ध-जनों से जीने का अनुभव मिलता है। हमारे वृद्धजन समाज के महत्वपूर्ण अंग है उनके अनुभव का लाभ हमेशा घर,परिवार,और समाज को हर पल, हर समय मिलता रहता है।।
राष्ट्रपति से पुरुस्कृत शिक्षक आदित्य श्रीवास्तव ने पेड़ के महत्व को बताया कि हर पेड़ पौधे में देवी देवताओं का वास रहता है। जो अध्यात्म में स्पष्ट विवरण है। पेड़ पौधे जीवन का आधार है।
एस. एस.जैन
समाज सेवक ने बताया शहर में हरियाली लाने के लिए किसी ने बीड़ा उठाया है तो वह हरीतिमा है इनकी जितनी तारीफ की जाए कम है उनके कार्य प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। इस अवसर पर आदित्य श्रीवास्तव, प्रभाकर पांडे, भंवर लाल लुनिया,धनसुख पटेल, पी.एन. गौतम,एस एस जैन उपस्थित रहे।
