आप पार्टी के रेंगाखार सेक्टर प्रभारी का इस्तीफा,कांग्रेस में हुए शामिल
कवर्धा :- कवर्धा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप ) को लगातार झटका लग रहा है। आप पार्टी के रेंगाखार सेक्टर प्रभारी फगन सिंह मेरावी ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को लिखित में आवेदन कर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर लिया।कांग्रेस प्रवेश के पश्चात मेरावी ने कवर्धा के विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर से भेंट की। मेरवी ने कहा कि वे कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही की तरह जनसेवक की भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव द्वय प्रवीण मेश्राम,वीरेंद्र जांगड़े उपस्थित थे।
इसके पूर्व आप पार्टी के दलदली व बोड़ला सेक्टर प्रभारी भी आप पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
