भाजपा की संयुक्त मोर्चा का विधानसभा स्तरीय बैठक हुआ सम्पन्न, विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार
कवर्धा – भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यालय में संयुक्त मोर्चा कार्यकारिणी बैठक संपन्न हो गया है. बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी सांसद संतोष पाण्डेय,जिला अध्यक्ष अशोक साहू ,पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार भट्ट संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों का मार्गदर्शन किया और उनसे संगठन वर्तमान विधानसभा चुनाव की तैयारी , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार तथा प्रत्याशी विजय शर्मा की विजयी बनाने हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया.
बैठक में सांसद संतोष पाण्डेय अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए सदैव तैयार रहती है. भाजपा की 2023 विधानसभा के चुनाव की तैयारी पूरी है. उन्होंने कहा कि 2023 में विधानसभा चुनाव आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. कमल छाप पर जनता का भरोषा है , भाजपा 2023 में भारी बहुमत से जीत करके राज्य में सरकार बनाएगी.

जिला अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा. हम सब एक साथ हैं, परस्पर प्रेम है और हमलोग एक साथ सभी मोर्चे पर विफल राज्य सरकार के नाकामियों को जनता तक ले जाने के लिए जी जान से जुड़ जायेंगे | आज के बैठक से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है . 05 वर्षो में जो कवर्धा में हुआ जनता जानती है सिर्फ एक बार याद दिलाना है और अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने निवेदन करने घर घर तक पहुचना है |
भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा ने कहा चुनाव में पार्टी ने मुझ पर भरोषा जताया है ,इस भरोसे के बदले कवर्धा सीट जीतकर हमे दिखाना होगा . उन्होंने कहा भाजपा का कर्मठ कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे है यह मेरी जानकारी में है उनका ह्रदय से आभारी हूँ . छत्तीसगढ़ में इन 05 वर्षो में कवर्धा विधायक ने भय ,आतंक और भ्रसटाचार का जो माहौल खड़ा किया है इसे बदलना है . हर जुल्म के बदले ,हर वादाखिलाफी के बदले पड़ने वाला एक एक वोट ही इसका उत्तर होगा | उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिल रहे प्रेम और फिल्ड में मेहनत कर रहे कार्यकर्ताओं की प्रसंशा की |
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह,उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल,जसविंदर बग्गा ,महामंत्री संतोष पटेल ,सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष , किसान मोर्चा,महिला मोर्चा,युवा मोर्चा ,ओबीसी मोर्चा,एस टी ,एस सी मोर्चा ,सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता हजारो की संख्या में मौजूद रहे |
