प्रदेश सहित कबीरधाम जिले के किसानों ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के अध्यक्ष अकबर भाई का आभार जताया

रायपुर/ कवर्धा :- चुनावी अभियान के दौरान मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद फिर से कर्जा माफ करने की घोषणा के बाद प्रदेश सहित कबीरधाम जिले के किसानों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल तथा कांग्रेस घोषणा पत्र के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर( अकबर भाई) के प्रति आभार जताया है।

कबीरधाम जिले के किसानों में खास कर कांग्रेस घोषणा पत्र के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर( अकबर भाई) के प्रति आभार जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मूख्यमंत्री भुपेश है तो भरोसा है का नारा लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार गांव, गरीब, किसानों, मजदूरों, आदिवासी, वनांचल में रहने वाले लघुवनोपज संग्राहक परिवार सहित समग्र छत्तीसगढिया लोगो की सरकार है। किसानों ने कहा की मूख्यमंत्री भुपेश बघेल जी जो वादा करते है उसे पूरा भी करते है। हमे कांग्रेस और काका मुख्यमंत्री श्री बघेल पर पूरा भरोसा है।

किसानों में कहा वर्ष 2018 की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कर्जा माफ, 25 सौ रुपए धान की खरीदी, बिजली बिल हाफ सहित अनेक वायदा किया था। मुख्यमंत्री बनते ही भुपेश बघेल ने किसानों और जनता से किये सभी वायदे पूरा किये। इस बार भी मूख्यमंत्री श्री बघेल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ का घोषणा की है। किसानों ने कहा कि भुपेश है तो भरोसा है, छत्तीसगढ़ में भरोसा बरकरार- छत्तीसगढ़ में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *