दशकों बाद जिले मे माओवादी बंद का देखा गया व्यापक असर
बीजापुर/भोपालपटनम :- जिले के मद्देड थाना क्षेत्र मे 17 अक्टूबर 2023 को पुलिस माओवादी मुठभेड़ मे पुलिस ने माओवादियो DVCM नागेश को मार गिराया था जिसके विरोध मे माओवादियो द्वारा 6/10/2023 को बीजापुर जिला बंद का आह्वन किया गया हैं। वही माओवादियो द्वारा बंद के दौरान वाहन चलाने व व्यापारीक प्रतिष्ठान खोलने वालों को अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दिया है, जिसके चलते वाहन मालिकों और व्या पारीयों मे दहशत व्याप्त है। माओवादी दहशत के चलते बीजापुर से जगदलपुर, तेलंगाना और महाराष्ट्र की ओर जाने वाली सभी यात्री वाहने पूरी तरह से बंद हैं। वहीं जिले भर के व्यापारीक प्रतिष्ठाने भी बंद हैं।

यात्री बसों के नही चलने से यात्री भटकने के लिए हो गए मजबुर-
जिले मे यात्री बसों के नही चलने से बीजापुर सहित गीदम और जगदलपुर मे यात्रीयों को यहाँ वहाँ भटकता देखा गया। कुछ यात्रीयों ने बताया की उन्हे बंद की जानकारी नही होने की वजह से वे रायपुर से बीजापुर के लिए निकले थे किंतु बस गीदम से आगे नही जा रही है, जिससे हमे काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है।
भोपालपटनम में पुलिस ने खुलवाई दुकाने-
जिले के अंतिम छोर पर स्थित भोपालपटनम मे भी माओवादियो के बंद के आह्वान के चलते नगर मे बंद का व्यापक असर था, किंतु पुलिस ने सभी व्यापारियों को समझाइस देतेहुए अपनी अपनी दुकाने खोलने का अनुरोध किया जिसके बाद धीरे धीरे नगर की दुकाने खुलने लगी। फ़िलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है, किसी तरह की कहीं से अप्रिय घटना की जानकारी नही है।
