दैहिक शोषण के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार
भोपालपटनम :- लिंगापुर भोपाल पटनम निवासी 24 वर्षीय युवती ने थाने मे आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की रोहित कोरम निवासी लिंगापुर द्वारा शादी का प्रलोभन देकर पिछले दो वर्षों से लगतार शारीरिक शोषण करता आ रहा है। किंतु जब भी शादी करने की बात कहने पर टाल माटोल कर बहाना बनाने का प्रयास करते हुए मना कर देता है। युवती के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच मे जुट गई है।
इस सम्बन्ध मे भोपालपटनम टीआई ने बताया की लिंगापुर निवासी युवती ने थाने मे आकर रोहित कोरम निवासी लिंगापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया की उक्त युवक और युवती के मध्य प्रेम प्रसंग चल रहा था, इस दौरान युवक द्वारा लगातार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा । जिससे युवती गर्भवती हो गई थी, जिसकी जानकारी युवती द्वारा युवक रोहित को दिया, जिसके बाद युवक द्वारा गोली खिलाकर युवती का गर्भपात कराते हुए अगले शाल शादी करने की बात करके फिर शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी युवती द्वारा शादी की बात करती युवक कोई ना कौई ना कोई बहाना बना कर टाल देता था, जिससे युवती परेशान होकर थाने मे युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। युवती की रिपोर्ट पर युवक रोहित को गिरफ्तार कर मामले की जान्च किया जा रहा है।
