चुनाव बहिष्कार के बेनर पोस्टर लगाते दो माओवादी गिरफ्तार एक हुआ फरार
बीजापुर :- आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले मे माओवादी विरोधी अभीयान और तेज कर दिया गया है। इसी अभीयान के दौरान जिला मुख्यालय डीआरजी और बस्तर फाईटर की सन्यूक्त पार्टी पेट्रोलिंग के लिए नयापारा पामलवाया की ओर निकली हुई थी।

इसी पेट्रोलिंग के दौरान गोरना- मनकेली की ओर जाने वाली सड़क के किनारे पेड़ पर पाम पाम्पलेट बेनर लगाते कुछ संदिग्ध नजर आये जिन्हें पुलिस पार्टि द्वारा घेराबंदी कर दो माओवादियो को पकड़ा गया वहीं एक माओवादी अंधेरे का लाभ उठा कर भागने मे सफल हो गया।
पकड़े गए माओवादियो ने पूछ ताछ करने पर अपना नाम सहदेव कवासी पिता लिंगा उम्र 20 वर्ष, निवासी ईसुलनार थाना बीजापुर माओवादी DKMS सदस्य, वहीं दूसरा विधि से संघर्षरत बालक जो आदिवासी संघम सदस्य के रूप में कार्य रत था।
पूछ ताछ के दौरान फरार तीसरे माओवादी के संबंध मिली जानकारी के आधार पर बाल संघम सदस्य को कोकरा से पकडा गया। जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि पिछले पांच दिनों से वह मांझीगुडा में गुड्डू मोडियम के घर मे रुका हुआ था। जिस आधार पर पुलिस ने तत्काल गुड्डू मोडियम के घर पंहुच कर पकड़ते हुए घर की तलाशी लिया, तलाशी के दौरान बिस्तर के निचे से प्लास्टिक थैला मे 15 नग माओवादी पर्चा बरामद किया गया।
उपरोक्त सभी के खिलाफ थाना बीजापुर मे छत्तिसगढ़ जन सुरक्षा अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायालय दंतेवाड़ा एव विधि संघर्षरत बालकों को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
