कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल के लिए उमड़ी भारी भीड़


जतिन और अन्य नेताओं ने लिया माता का आशीर्वाद

जगदलपुर :- इस विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के पक्ष में ग्राम हल्बा कचोरा और आसपास के गांवों के ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्री जायसवाल और अन्य नेताओं हल्बा कचोरा माता मंदिर में पूजा अर्चना कर माता से आशीर्वाद मांगा। उपस्थित जन समुदाय ने करतल ध्वनि के बीच कहा कि माता की कृपा आप पर हो गई है और आप मातारानी के आशीर्वाद से ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे।

मंदिर प्रांगण में जतिन जायसवाल को देखने और सुनने के लिए जबरदस्त भीड़ इकठ्ठी हुई थी। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार जतिन जायसवाल ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप निवर्तमान विधायक रेखचंद जैन द्वारा जिस सक्रियता से मातागुड़ियों एवं देवगुड़ियों का जीर्णोद्धार कार्य कराया गया है, उससे आज ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है और सभी लोगों ने ठान लिया है इस बार भरोसे की सरकार को पुनः लाना है। इस दौरान विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा भी जतिन जायसवाल के साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *