भरोसा बरकरार, फिर आएगी कांग्रेस सरकार सफीरा


महापौर का वार्डों में व्यापक प्रचार व जनसंपर्क जारी

जगदलपुर :- शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष एवं मेयर सफीरा साहू तथा चुनाव प्रचार समिति प्रभारी रोजविन दास अपनी टीम के साथ नगर के वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार व जनसंपर्क कर रही हैं। मेयर श्रीमती साहू व रोजविन दास का दावा है कि जतिन जायसवाल को मतदाताओं का अपार समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है।

शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष व महापौर सफीरा साहू एवं चुनाव प्रचार समिति प्रभारी रोजविन दास के नेतृत्व मैं रमइया वार्ड, दलपत सागर वार्ड, दंतेश्वरी वार्ड, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में प्रचार प्रसार व जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की गई। महापौर सफीरा साहू व रोजविन दास एवं अन्य नेताओं ने घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के लिए लोगों से वोट की अपील की। इस दौरान चुनाव प्रचार समिति प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सदस्य, बूथ व सेक्टर प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व वार्डवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *