महारानी अस्पताल के लैब तकनीशियन मंडल रिटायर


जगदलपुर :- जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल के लैब तकनीशियन और सनसिटी जगदलपुर निवासी गौरीप्रसाद मंडल आज शासकीय सेवा से रिटायर हो गए। उन्हें फूल मालाएं पहनाकर स्टाफ ने भावभीनी बिदाई दी।
लैब प्रभारी डॉ. राकेश रात्रे ने कहा कि गौरी प्रसाद मंडल दिल लगाकर मरीजों की सेवा करते आ रहे थे। उनके सेवानिवृत्त होने से हमें उनकी कमी खलेगी। सहकर्मी एसएस मुखर्जी ने कहा कि श्री मंडल दीन दुखियों की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं। विपिन तिवारी ने कहा कि श्री मंडल को दादा कहकर सभी संबोधित करते थे, सभी कर्मचारियों से वे अपनत्व का भाव रखते थे। श्री मंडल के सेवानिवृत्त होने पर स्टाफ ने उनके दीर्घायु रहने तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री मंडल ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *