ब्रेकिंग :- पंचायत विभाग के कर्मचारी ने अपनी पत्नी और 2 बच्चो की हत्या करने के बाद सरकारी आवास के चौथे माले से कूदकर की खुदकुशी
रायपुर :- राजधानी के नवा रायपुर में निवासरत पंचायत कर्मी ने अपनी पत्नी और दो बच्चो की निर्मम हत्या करने के बाद चौथे माले से कूदकर आत्म हत्या कर लिया है । मृतक कर्मचारी झंकार भास्कर ने अपनी पत्नी सुप्रीता भास्कर 7 साल की बेटी परी भास्कर और 3 साल के बेटे अंशी भास्कर की रात 2 बजे हथौड़ी से वारकर हत्या के बाद सरकारी आवास की चौथे माले।से कूदकर की खुदकुशी की है ।मौके पर पहुंची पुलिस को 4 पन्नो का सुसाइडल नोट मिला है । इस नोट में 2 पन्ने अपने भाई और सरकारी कर्मचारी संतोष कंवर की खुदकुशी से जुड़े है, घटना की जानकारी मिलते ही राखी थाना पुलिस समेत आलाधिकारी समेत एफएसएल की टीमें मौके पर पर पहुंच कर जांच में जुट गई है । घटना नया रायपुर के सेक्टर 27 की ।
