कांग्रेस के स्टार प्रचारक बैज अब सेकंड फेस के चुनाव में सक्रिय


जगदलपुर :- अभा कांग्रेस कमेटी के स्टार प्रचारक प्रदेश अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज अब राज्य के दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़े हैं। श्री बैज बुधवार को धमतरी एवं कुरुद विधानसभा क्षेत्रों में देर रात तक जनसंपर्क तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकों में व्यस्त रहे। जल्द ही वे अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने बताया कि पीसीसी चीफ दीपक बैज 8 नवंबर को बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम उसरीबेड़ा स्थित निवास से दोपहर 1 बजे रवाना हुए और शाम 5.30 बजे धमतरी पहुंचे। वहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। दीपक बैज ने पदाधिकारी – कार्यकर्त्ताओं को चुनाव प्रचार को लेकर टिप्स दिए। श्री बैज रात,7.30 बजे कुरुद विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां जनसंपर्क कर पार्टीजनों की बैठक ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रात 8.30 बजे देवेंद्र नगर रायपुर स्थित निवास पहुंचे। मलकीत सिंह गैदू ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दूसरे चरण के चुनाव वाले अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी जाएंगे। उनका दौरा कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दीपक बैज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर मतदान हो चुका है। श्री बैज अपने चुनाव प्रचार में व्यस्त रहने के साथ ही बस्तर की अन्य विधानसभा सीटों के पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार में भागीदारी देते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *